जरा सोचिए कि किसी जरूरी काम से या फिर छुट्टियां मनाने के लिए आप विदेश गए हुए हैं और वहां आपका पासपोर्ट खो गया. ऐसे में क्या करेंगे आप? विदेश में पासपोर्ट खोना किसी बूरे सपने से कम नहीं होगा. तो आज हम आपको इसी की जानकारी देंगे कि कैसे आप पासपोर्ट के खो जाने के बावजूद भी अपने देश को वापस लौट सकते हैं.
आजकल के समय में पासपोर्ट एक अहम दस्तावेज है क्योंकि इस दस्तावेज में आपसे जुड़ी सभी जानकारी होती है और पासपोर्ट के जरिए ही आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। वहीं अगर आप विदेश गए हैं और आपका पासपोर्ट खो गया है तो ऐसी स्थिति में आपको क्या करना होगा और कैसे आप स्वदेश लौट सकते हैं। वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिए हम आपको पासपोर्ट खो जाने की स्थिति में क्या करें इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं।
क्या पासपोर्ट खोने के बाद विदेश में जेल जाने के अलावा कोई और चारा नहीं बचता है? जी नहीं. अगर विदेश में बिना पासपोर्ट फंस गए तब भी आपके पास वतन लौटने के रास्ते हैं जिसके बारे में आपको बताने जा रहे. सबसे पहले जिस देश की यात्रा पर हैं उस देश के नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर पासपोर्ट खो जाने की शिकायत दर्ज करवाएं। वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद आप अपने देश की दूतावास यानी कि एंबेसी खोजें।
दूतावास में जाकर जाकर आप अपने पासपोर्ट खो जाने की जानकारी दें और वहां पर भी पासपोर्ट खो जाने की शिकायत दर्ज करवाएं। वहीं इसके बाद पासपोर्ट से सभी जुड़ा हुआ काम एंबेसी करेगी।अपने देश की एंबेसी में जाकर दूसरे पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप के विदेश से लौटने में अधिक समय बच रहा है तो एंबेसी आप का रिप्लेसमेंट पासपोर्ट बनवाती है। जो आपके देश बनकर उस देश में जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ दिनों का समय जरूर लगता है।
अगर आपके पासपोर्ट खो जाने के 1 महीने बाद आपको विदेश से लौटना है तो एंबेसी से आपको दूसरा पासपोर्ट बनवा देगी। वहीं अगर आपको 1 या 2 दिन में स्वदेश लौटना है तो दूतावास की तरफ से एक एमरजैंसी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं एमरजैंसी सर्टिफिकेट के जरिए आप अपने देश लौट सकते हैं।