इंडोनेशिया में 5.4 की तीव्रता के भूकंप ने सबको हिलाकर रख दिया है। भूकंप से अब तक कई मौतें हो चुकी हैं और 300 लोग घायल हैं। शुक्रवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी।
बता दे कि इंडोनेशिया में आये भूकंप का सेंटर जावा है. भूकंप से हुई मौतों का आकड़ा भी सामने आया है जहाँ भूकंप की वजह से 44 लोगों की मौत की खबर है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। ये भूकंप इतना तेज था कि शहर की बड़ी-बड़ी इमारतें हिल गईं और लोग अपने घर और ऑफिसों से बाहर की तरफ भागने लगे।
#BREAKING -The first footage of the destruction caused by a magnitude 5.4 #earthquake in western #Java. In addition to landslides and collapsed buildings, 2 people died #Indonesia (21/11/2022).#Cianjur #news #BreakingNews
TELEGRAM JOIN ? https://t.co/anmxTr9HCh pic.twitter.com/ALoGedxrSw— Top Disaster (@Top_Disaster) November 21, 2022
आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई स्थानों से इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं आ रही हैं। राहत तथा बचाव कार्य के लिए टीमों को भेजा गया है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप हिंद महासागर में 2004 में आया था। ये भूकंप 10 मिनट तक महसूस किया गया था.