Hot और Bold एक्ट्रेस Urfi Jawed को दुबई जाने पर लगा बैन !
क्यों लगायी गयी रोक, क्या उनके कपड़ों के कारण ! या कोई और है वजह !
बताएँगे आपको इस वीडियो में !
अस्सलाम अलैकुम।।।।।।।।।।।।।।। मैं अंदलीब अख्तर और आप देख रहे हैं UAE Khabar !
उर्फी जावेद अब कभी दुबई नहीं जा पाएंगी। इसके पीछे उनके कपड़े नहीं बल्कि उनका नाम है। उर्फी जावेद ने अपने पासपोर्ट पर अपना नाम उर्फी कर दिया है। यह सिंगल नाम है। इसके चलते अब वह कभी दुबई नहीं जा पाएंगी। खुद उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।
दरअसल Indian Actress Urfi Jawed को दुबई जाने से रोक दिया गया था, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, लेकिन यह उनके कपड़ों या किसी और चीज के कारण नहीं है, बल्कि दुबई के नए दिशानिर्देशों के कारण है। जहाँ First Name aur Surname को लेकर नए नियम जारी किये गए हैं ! इसकी जानकारी खुद UAE के Indian embassy ने दी है !
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा है, ‘मेरा आधिकारिक नाम सिर्फ उर्फी है। कोई सरनेम नहीं है और अब मैं दुबई नहीं जा सकती। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘यूएई में बिना सरनेम के व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकते।’ जी हाँ संयुक्त अरब अमीरात में सभी ट्रैवल एजेंट्स को एक नोटिस सर्कुलेट किया गया है। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि यूएई से आने-जाने वाले यात्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पासपोर्ट पर फर्स्ट नेम और सरनेम दोनों लिखे हों।
एक्ट्रेस urfi ने इसी नए दिशा-निर्देशों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरा ऑफिशियल नाम केवल Urfi है और मेरा कोई निकनेम नहीं है. अरफी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपनी पासपोर्ट फोटो भी शेयर की. इस संबंध में भारतीय रिपोर्टों का कहना है कि पासपोर्ट पर उपनाम नाम की स्पेलिंग भी अलग-अलग लिखी हुई है।
जैसा की आपको हमने पहले वीडियो में बताया है कि दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दुबई आने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके अनुसार दुबई में यात्रा या पर्यटक वीजा पर जाने वाले भारतीयों के पासपोर्ट में Surname का होना अनिवार्य है.
अगर आपने हमारे पेज को अब तक फॉलो नहीं किया है तो तुरंत कर लें ताकि आप तक ज़रूरी जानकारियां पहुँचती रहे या फिर आप हमे Youtube पर देख रहे हैं तो हमारे चैनल को subscribe कर लें जिससे आने वाले हर Videos की Notifications आपको मिलते रहे !
आईये एक बार फिर से आपको नए दिशानिर्देशों से रूबरू करवा दे की ाकाहिर नया नियम क्या कहता है ! किसी भी पासपोर्ट धारक को सिंगल नेम, नाम या सरनेम, के साथ यूएई में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे यात्रियों को INAD माना जाएगा। अस्वीकार्य यात्रियों के लिए यह शब्द इस्तेमाल किया जाता है।’ नई गाइडलाइंस 21 नवंबर से लागू होंगी। उदाहरण के लिए अगर पासपोर्ट पर किसी यात्री का नाम प्रवीण लिखा है और सरनेम का कॉलम खाली है तो ऐसे पासपोर्ट को वीजा जारी नहीं किया जाएगा।
नए नियमों के अनुसार अगर वीजा पहले जारी किया जा चुका है तो इमीग्रेशन उसे INAD करार दे देगा। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि नए नियम टूरिस्ट या विजिट वीजा पर यात्रा करने वालों पर लागू होंगे। लेकिन निवास या रोजगार वीजा को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। तो यही हुआ Indian Actress Urfi Jawed के साथ ! नए नियमों के तहत उनपर दुबई जाने से रोक लगा दी गयी है !
खबर पसंद आयी हो तो एक Like ज़रूर करें और वीडियो को शेयर करना न भूले !
हम लाते रहेंगे ऐसी ही तमाम जानकारियां।।।।।।।।।।।।।।।।।।। तब तक देखते रहिये UAE Khabar !