UAE भी अब उतारेगा चाँद पर अपना अंतरिक्ष यान ! नवंबर में भेजने वाला है अपना प्रथम रोवर

संयुक्त अरब अमीरात आने वाले महीने नवंबर में चंद्रमा पर अपना पहला रोवर भेजेगा। इस अभियान के प्रबंधक ने सोमवार को ही इस बात की जानकारी दी। हमद अल मरजूकी ने कहा कि रोवर का नामकरण ‘राशिद’ दुबई के सत्तारूढ़ परिवार के नाम पर किया गया है.

जानिए रोवर नवंबर की किस तारीख को जायेगा

बता दे कि पहला व प्रथम रोवर 9 नवंबर और 15 नवंबर के बीच अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना किया जाएगा। रोवर को फाल्कन 9 स्पेस एक्स रॉकेट के जरिये चंद्रमा पर भेजा जाएगा और इसे अगले साल मार्च में एक जापानी ‘लैंडर’ भारत के उपग्रह पर उतारेगा। मरजूकी ने कहा, “हमने रोवर की जांच पूरी कर ली है और नतीजों से खुश हैं।

antrikshs

राशिद रोवर का वजन 10 किग्रा

रोवर को लैंडर से जोड़ दिया गया है और यह चंद्रमा पर भेजे जाने के लिए पूरी तरह तैयार है.” यह अभियान सफल रहने पर यूएई और जापान भी चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाले देशों -अमेरिका, रूस और चीन- की सूची में शामिल हो जाएगा। गौरतलब है कि एक अमीराती उपग्रह मंगल ग्रह के वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहा है. बता दे कि राशिद रोवर का वजन 10 किग्रा है। यह दो हाई-रिजोल्यूशन कैमरा, एक माइक्रोस्कोपिक कैमरा, एक थर्मल इमेजरी कैमरा, एक जांच और अन्य उपकरण लेकर रवाना होगा।

Leave a Comment