UAE शेख मकतूम की बीवी बॉडीगार्ड के साथ हुई फरार, तलाक के लिए माँगा इतने हज़ार करोड़ रूपए
राजकुमारी हया अप्रैल 2019 में अपने दो बच्चों के साथ ब्रिटेन भाग गई थी। तब से बच्चों की कस्टडी और तलाक के रकम को लेकर ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई चल रही थी, जिसका फैसला अब सुनाया गया है। आप ये जानकर हैरान होंगे, कि ब्रिटेन में चले इस महा मुकदमे में 70 मिलियन डॉलर कानूनी फीस खर्च की गई और अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दुबई के राजा हर्जाना भरने का आदेश दिया है !
वैसे तो करोड़ों में हर्जाना भरने का आदेश है ! मगर कितने करोड़ ! आखिर क्या है दुबई के किंग और राजकुमारी हया के इस महातलाक की कहानी और क्यों अपनी पत्नी पर क्रूर हो गये थे दुबई के राजा, आईये जानते इस वीडियो में !
अस्सलाम अलैकुम।।।।।।।।।।।।।।।।।।। मैं अंदलीब अख्तर और आप देख रहे हैं UAE Khabar !
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी पूर्व पत्नी राजकुमारी हया को तलाक देने के लिए 5500 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। ये फैसला सुनाया है लंदन की एक अदालत ने। और इसके साथ ही दुबई किंग को अपनी पूर्व पत्नी के साथ जुल्म करना काफी ज्यादा महंगा पड़ गया है। ब्रिटेन की अदालत में दुबई किंग को आदेश दिया है कि, वो अपनी पूर्व पत्नी को तलाक के लिए 55 करोड़ पाउंड का रकम चुकाए।
ब्रिटेन की एक अदालत ने कहा है कि, दुबई के किंग को 5500 करोड़ रुपये की रकम अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को तलाक के राजीनामे के लिए देने होंगे।
कोर्ट में पाया गया कि, दुबई के किंग ने अपनी पत्नी को टॉर्चर करने के लिए अपने दो बच्चों, राजकुमारी लतीफा और राजकुमारी शमसा के अपहरण की योजना बनाई थी। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि, दुबई किंग के आदमियों ने राजकुमारी हया के घर के बगल में 30 मिलियन पाउंड में एक दूसरा घर खरीदने की कोशिश की थी, ताकि राजकुमारी पर नजर रखी जा सके।
अगर आपने हमारे पेज को अब तक फॉलो नहीं किया है तो तुरंत कर लें ताकि आप तक ज़रूरी जानकारियां पहुँचती रहे या फिर आप हमे Youtube पर देख रहे हैं तो हमारे चैनल को subscribe कर लें जिससे आने वाले हर Videos की Notifications आपको मिलते रहे !
प्रिंसेस हया को कई तरह से टार्चर करने की कोशिश की गई। जिसके बाद ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि, राजकुमारी हया को जिंदगी भर की सुरक्षा दी जाए और उनकी सुरक्षा का सारा खर्च दुबई के किंग चुकाएंगे। शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम, जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के राजा हैं उन्होंने साल 2004 में राजकुमारी हया से शादी की थी। फैसले में कहा गया है कि उन्होंने 2019 में शरिया कानून के तहत उनकी जानकारी के बिना उन्हें तलाक दे दिया।
खबरों के मुताबिक, कई सालों तक शादी के बंधन में बंधी रहने के बाद राजकुमारी हया दुबई से अपने दोनों बच्चों के साथ फरार हो गईं थी। बताया जाता है कि, राजकुमारी हया का अफेयर अपने एक बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ शुरू हो गया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर की मदद से ही राजकुमारी हया दुबई से फरार होने में कामयाब हुई थीं। जब दुबई किंग को अपनी बीवी के अफेयर और बॉडीगार्ड के साथ अवैध संबंध की जानकारी मिली, तो उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ने का फैसला किया और उन्हें तलाक दे दिया। आपको बता दें कि, राजकुमारी हया दुबई के राजा की छठवीं बीवी थीं और दुबई के राजा की अलग अलग पत्नियों से कुल 16 बच्चे हैं।
खबर अच्छी लगी हो तो एक like ज़रूर करें और वीडियो आगे शेयर करना न भूले !
हम लाते हैं रहेंगे ऐसी ही तमाम जानकारियां।।।।।।।।।।।।।।।।। तब तक देखते रहिये UAE Khabar !