दुबई में भारतीय युवक ने दिखाई दिलेरी, भागते चोर से छीने 6 करोड़ रूपए !

दुबई में भारतीय युवक ने दिखाई दिलेरी, भागते चोर से छीने 6 करोड़ रूपए !

अस्सलाम अलैकुम।।।।।।।।।।।।।।।।।। मैं अंदलीब अख्तर और आप देख रहे हैं UAE Khabar !

दरअसल दुबई में एक दूकान पर काम करने वाले भारतीय लड़के ने करोड़ों की चोरी होने से इस तरह मालिक को डूबने से बचाया की उसे हीरो घोषित करते हुए सम्मानित किया गया है. जी हाँ दुबई में एक दुकान पर काम करने वाले एक लड़के ने 27 लाख दिरहम की चोरी होने से बचाया है. एक चोर से निपटने के बाद उस एशियाई कर्मचारी को पुलिस ने Hero घोषित किया है.

अगर INR में बात करें तो चोर 6 करोड़ रूपए लेकर भागने के फिराक में था मगर एशियाई कर्मचारी ने अपने सूझ बुझ से काम लिया और उसे पकड़ लिया………फिर उसने पुलिस को फ़ौरन इसकी सुचना दी, पुलिस के आने तक उसे काबू में रखा। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के पुराने हिस्से नाइफ जिले की है, जहां डकैती दो पीड़ितों की होने वाली थी. मदद के लिए जब दोनों चिल्लाने लगे तो भारतीय युवक दौड़कर आया और चोर को पकड़ा !

नाइफ थानाध्यक्ष मेजर जनरल तारिक तहलक ने कहा कि दोनों पीड़ित मदद के लिए चिल्लाए और युवक ने मुख्य चोर को बैग लेकर भागते देखा और उसका पीछा करके आख़िरकार उसे पकड़ा ही लिया ! पुलिस ने कहा कि अपराधियों ने दो लोगों को निशाना बनाया था, जिनके पास विभिन्न मुद्राओं में Dh4.25 लाख की कुल कीमत के दो बैग थे।

आईये अब जानते हैं भारतीय युवक को कैसे सम्मानित किया गया………….magar usse पहले आप हमारे पेज को फॉलो कर लीजिये ताकि आप तक ज़रूरी जानकारियां पहुँचती रहे या फिर आप हमे Youtube पर देख रहे हैं तो हमारे चैनल को subscribe कर लें जिससे आने वाले हर Videos की Notifications आपको मिलते रहे !

दुबई पुलिस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नागरिक को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया। पुरस्कार मिलने पर इस युवा लड़के ने कहा, “मैंने अभी UAE देश में रहने वाले समुदाय के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाई है जिससे मैं बहुत खुश हूं और यह पुरस्कार मेरे लिए एक पदक है।”

वैसे दुबई में इस भारतीय युवक के अलावा और भी दरिया दिली भारतीय युवक ने ऐसा काम किया है जो सराहनीय है. एक बार का वाकिया है. जब एक भारतीय प्रवासी को पैसों तथा सोने से भरा बैग मिला। लेकिन उन्होंने इसे रखा नहीं बल्कि इसके मालिक को वापस लौटा दिया। हालां कि सबसे बड़ी बात यह भी है कि जिस समय उन्हें बैग मिला उस समय वो बेरोजगार थे। लेकिन वक्त में भी उन्होंने अपनी ईमान दारी दिखाई तथा पैसे वापस कर दिया। इनका नाम रितेश जेम्स गुप्ता था जो भारतीय मुल के है।

दुबई में जब उन्हें वो बैग मिला तो फौरन उन्होंने उस शख्स को वापस लौटा दिया। जिसमें 14,000 डालर नकदी एक सोने के गहने और तीन अमेरिकी पासपोर्ट थे। सभी चीजों को वापस उसके मालिक को लौटा दिया। जब ये दरिया दिली सामने आई तो दुबई पुलिस ने भी उन्हें सम्मानित करने का मौका नहीं छोड़ा और अल क्यासीस पुलिस स्टेशन के निदेशक ब्रिगेडियर युसुफ अब्दुल्ला सलीम अल अदिदि ने गुप्ता को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

खबर पसंद आयी हो तो एक Like ज़रूर करे और वीडियो को शेयर करना न भूले ताकि अन्य भारतीयों को भी अपने भारतीय होने पर गर्व हो…………..हम लाते रहेंगे ऐसी ही तमाम जानकारियां ।।।।।।।।।।।।।।।।।।। तब तक देखते रहिये UAE Khabar !

Leave a Comment