दुबई में सैकड़ों लगज़री होटल है, उन्ही में से सबसे टॉप पर आता है दुबई का बुर्ज अल अरब ! यह दुनिया का सबसे महंगा और आलीशान होटल है। इसकी इमारत पूरे विश्व में सबसे ज्यादा खूबसूरत मानी जाती है। आपको बता दें कि बुर्ज अल अरब जितना आलीशान है, उतना महंगा भी। दुबई के इस होटल का किराया इतना है, कि आप अपने शहर में एक फ्लैट खरीद लें।
अगर कोई साधारण व्यक्ति दुबई जाए, तो वास्तव में कंगाल हो जाए। अपनी कुछ खासियतों के कारण यह होटल दुनिया का सबसे महंगा होटल बना हुआ है। आइए जानते हैं कि क्या है इस होटल में खास, जिससे लोग इसकी तरफ आकर्षित होते हैं। सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे, लेकिन इस होटल में एक दिन रुकने का किराया 20 लाख रुपए है। इसमें दी जाने वाली सभी सुविधाएं सुपर लग्जरी हैं।
इस होटल को देखकर आपको महल की याद जाएगी। इस होटल में खंभे से लेकर दरवाजे के हैंडल पर तक सोने की परत चढ़ी है। कमरे की अलमारी, यहां तक की बाथरूम में भी सोने की कारीगरी की गई है। होटल की ऊंचाई 321 मीटर और समुद्र के अंदर 148 फीट है। बुर्ज अल अरब को एटकिस द्वारा डिज़ाइन किया गया था। टॉम राइट के नेतृत्व में, होटल का आकार एक जहाज की पाल के समान बनाया गया है। इस अनूठी आकृति ने कई अन्य गगनचुंबी इमारतों के डिज़ाइन को प्रेरित किया है।
होटल के अंदर की सारी फैसिलिटी मॉडर्न हैं। बुर्ज अल अरब हाईटेक सुविधाओं से लैस है। यहां 202 सुईट हैं। सबसे छोटा सुईट 169 वर्ग मीटर और सबसे बड़ा सुईट 780 वर्ग मीटर का है। यहां पर रॉयल सुईट का एक दिन का किराया 17,70371 रुपए है। जबकि अन्य सुईट की कीमत 5,16358 रुपए से शुरू होती है।