दुबई में गरीबों के लिए लगाई गई फ्री रोटियां देने वाली मशीनें !
अपनी शानो शौकत और चमकदार जिंदगी के लिए मशहूर दुबई ने गरीबों को एक तोहफा दिया है। यहां पर उन तमाम गरीब लोगों के लिए फ्री में गर्म ब्रेड देने वाली एक मशीन का इंतजाम किया गया है। कैसे करेगी ये मशीन काम, किस तरह मिलेगा गरीबों को फायदा ! सब कुछ बताएँगे आपको इस वीडियो में !
बस बिना Skip किये अंत तक देखिये गा !
अस्सलाम अलैकुम।।।।।।।।।।।।।।।।।। मैं अंदलीब अख्तर और आप देख रहे हैं UAE Khabar !
फ्री रोटियां देने वाली मशीन के इस नई पहल से दुबई ने यह संदेश भी दिया है कि खाड़ी के इस देश में भले ही अरबपतियों की कमी न हो लेकिन कड़ी मेहनत करने वाले अप्रवासियों की जिंदगी को भी बेहतर बनाया जा रहा है। ब्रेड मशीन के बारे में हर जगह चर्चा हो रही है और यह खबर सबकी जुबां पर है। दुबई, दुनिया का वो देश है जहां पर रहना आसान बात नहीं है। यहां पर रहन-सहन का स्तर लगातार महंगा होता जा रहा है। आसमान छूती इमारतों के साथ ही यहां पर दो वक्त की रोटी का इंतजाम भी जेब पर भारी पड़ने लगने लगा है।
दुबई ज्यादातर खाद्यान्न आयात करता है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की वजह से दुनिया में तेजी से महंगाई बढ़ी है और दुबई में भी इसका असर देखा गया है। इस महंगाई का असर गरीबों पर न पड़े इसके लिए दुबई में ऐसी 10 वेंडिंग मशीनें लगाई गई हें जो पीटा ब्रेड या फिर भारतीय अंदाज वाली गर्म रोटियां मुफ्त में देंगी।
चलिए अब जानते हैं कैसे होगा ये सब मुमकिन।।।।।।।।।।।।।।।।।। मगर उससे पहले आप हमारे पेज को फॉलो कर लीजिये ताकि आप तक ज़रूरी जानकारियां पहुँचती रहे या फिर आप हमे Youtube पर देख रहे हैं तो हमारे चैनल को subscribe कर लें जिससे आने वाले हर Videos की Notifications आपको मिलते रहे !
इन वेडिंग मशीनों को कुछ महीने पहले ही सुपरमार्केट्स में इंस्टॉल किया गया है। इनमें कंप्यूटर टच स्क्रीन दी गई है और इस पर ही लोग अपनी पसंदीदा रोटियों के ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। पीटा ब्रेड या फिर भारतीय रोटियों के अलावा सैंडविच के लिए भी ब्रेड सेलेक्ट कर सकते हैं। मशीन में एक क्रेडिट कार्ड रीडर भी है लेकिन यह किसी तरह की डोनेशन के लिए है न कि पेमेंट के लिए।
नेपाल के रहने वाले बिगांदेर ने इस मशीन के इंस्टॉल होने पर खुशी जाहिर की है। उन्हें एक दोस्त से इस मशीन के बारे में पता लगा था। बिगांदेर, दुबई में कार धोने का काम करते हैं। दुबई में कई एशियाई अप्रवासियों के बीच वह भी यहां अपनी किस्मत आजमाने आए थे। दुबई की सरकार की तरफ से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक जुलाई के महीने में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में 8.75 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। वहीं परिवहन की कीमतें 38 फीसदी तक बढ़ गई हैं।
इन मशीनों को दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की तरफ से चलाए जा रहे एक फाउंडेशन की तरफ से लगाई गई हैं। इस फाउंडेशन की डायरेक्टर जैनब जुमा अल तमीमी की तरफ से बताया गया है कि इन मशीनों को लगाने का आइडिया बस इतना था कि इसका फायदा उन परिवारों और मजदूरों को मिले जिन्हें कोई लाभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय कोई भी बस एक बटन दबाकर गर्म रोटी या ब्रेड हासिल कर सकता है।
खबर पसंद आयी हो तो एक Like ज़रूर करे और वीडियो को शेयर करना न भूले !
हम लाते रहेंगे ऐसी ही तमाम जानकारियां ।।।।।।।।।।।।।।।।।।। तब तक देखते रहिये UAE Khabar !