क्या आप जानते हैं दुबई में ऐसे ATM भी हैं, जिसमें से निकलते हैं सोने के बिस्किट और सोने के सिक्के !

दुनिया में पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र दुबई गोल्ड का भी एक बड़ा हब है. यहां की सरकार सोने पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगाती है, यह भी यहां सस्ता सोना मिलने का एक प्रमुख कारण है। यहां का दिएरा एक ऐसी जगह है, जहां गोल्ड सूक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है.

saudi gold

दुबई का ऐसा ATM जिसमे से निकलते हैं सोने के सिक्के

वहीँ दुबई में ऐसे ATM भी हैं, जिसमें से गोल्ड बार यानी सोने के बिस्किट और सोने के सिक्के निकलते हैं. इस मशीन पर भी सोने की मोटी लेयर चढ़ी होती है और यहां कस्टमर्स को 24 कैरेट के गोल्ड क्वाइन और गोल्ड के बिस्किट के कई ऑप्शन मिलते हैं. यह रोचक फैक्ट्स है जिसकी जानकारी दुबई के नागरिक और प्रवासियों को भी रखनी चाहिए।

गोल्ड ATM अब 7 देशों: जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, यूएसए और संयुक्त अरब अमीरात में उच्च सुरक्षा स्थानों पर उपलब्ध हैं। गोल्ड एटीएम एटीएम से मिलते-जुलते हैं, जिनका उपयोग बैंक नकदी निकालने के लिए करते हैं, लेकिन इनमें कई अतिरिक्त विशेषताएं शामिल होती हैं.

दुनिया भर में ऐसी लगभग 50 मशीनें हैं, जिनमें बुर्ज खलीफा के प्रवेश द्वार पर एक-एक और 124वीं मंजिल पर एट द टॉप व्यूइंग प्लेटफॉर्म शामिल है। अबू धाबी में अमीरात पैलेस होटल में एक और गोल्ड-टू-गो स्थापित किया गया है.

gold

पहली गोल्ड प्लेटेड वेंडिंग मशीन अबू धाबी में अमीरात पैलेस होटल की लॉबी में स्थित थी, जिसमें 10 ग्राम सोने की सलाखों और अनुकूलित सोने के सिक्कों सहित सोने से बनी 320 वस्तुओं का वितरण किया गया। वर्तमान में पूरे यूरोप और पेरू में छह वेंडिंग मशीनें स्थापित हैं।

क्यों कहते हैं दुबई को “सिटी ऑफ गोल्ड”

दुबई के सोने की क्वालिटी सबसे अच्छी मानी जाती है. इसके साथ ही दुबई का सोना विश्व के सभी देशों से ज्यादा सस्ता है. यदि बात की जाए भारत की तो हर समय भारत की अपेक्षा दुबई में 10 ग्राम पर ₹10000 से ज्यादा की छूट आपको मिल जाएगी. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि दुबई में सोने पर टैक्स बहुत कम लगाया जाते हैं. दुबई के नागरिक भी बेहद सोना पसंद करते हैं, यहां के लोगों के पास महंगे से महंगे सोने के गहने, सोने से जड़ी गाड़ियां और इसके अलावा सोने के बर्तन भी मौजूद हैं. यहां लोग गोल्ड को इतना आम मानते हैं. इन्हीं कारणों से दुबई को “सिटी ऑफ गोल्ड” कहा जाता है.

souk

आखिर क्या है दुबई के सोने का सच

विश्व में कुल सोने के व्यापार में 30% हिस्सा केवल दुबई का है, यहां प्रतिवर्ष 1200 से ज्यादा सोने का निर्यात किया जाता है. इसी कारण से यहां वर्तमान में 4000 से ज्यादा सोने के व्यापार पर आधारित कंपनियां स्थित है. दुबई के बाजार में सोना खरीदने के लिए विश्व के कोने-कोने से लोग आते हैं. दुबई में रहने वाले एशियाई लोगों में से 50% तो केवल भारतीय हैं. इसलिए दुबई में भारतीय निवेश भी ज्यादा है. इसी कारण से दुबई के सोना बाजार में सबसे ज्यादा खरीदार भारत से आते हैं. भारत के बाहर भी यहां मुख्य रूप से पाकिस्तानी, ब्रिटिश सऊदी अरेबियन, ओमानी और कनाडियन लोग सोना खरीदने आते हैं.

Leave a Comment