फ्लाइट देरी होने की एक बहुत चौंका देने वाली कारण सामने आयी है. जहाँ कर्नाटक के मंगलुरू एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच हो रही सीक्रेट चैट से बवाल मच गया, ऐसा बवाल की उड़ान 6 घंटे delayed करनी पड़ी और यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी.
गर्लफ्रेंड के चैट के कारण उड़ाने हुई डिले
फ्लाइट डिले करने के बाद उसकी जांच पड़ताल हुई. यह घटना रविवार 14 अगस्त की है. यहां एक लड़का मंगलुरू से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। वह अपनी सीट पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर चैट कर रहा था। इसी दौरान लड़की लड़के को मैसेज भेजती है कि ‘You Are Bomber’. बस इतना होना था कि पूरी फ्लाइट में हड़कंप मच गया.
you are Bomber, क्या ऐसा इसमें, जानिए
जानकारी के मुताबिक, लड़की को बेंगलुरू जाना था। इस दौरान वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मजाक-मजाक में सिक्योरिटी को लेकर बात कर रही थी। तभी उसने मजाक में लड़के को मैसेज भेजा, यू ऑर बॉम्बर। इस चैट को लड़के के पास में बैठा हुआ सहयात्री पढ़ लेता है और क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी देता है। इसके बाद हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी सूचना दी जाती है, जिसके बाद विमान को रोकना पड़ता है और जाँच करनी पड़ती है.
जाँच में कुछ नहीं मिला और शाम पांच बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 185 यात्री सवार थे। पुलिस ने लड़का व लड़की दोनों को हिरासत में लेकर घंटो पूछताछ की। हालांकि, इसमें कुछ भी सामने नहीं आया. ये दोनों बस मज़ाक कर रहे थे.