बिहार के भागलपुर शहर की एक बेचारी महिला के साथ बहुत बूरा हुआ. 7 महीने पहले उसकी शादी वसीम से हुई और महज़ एक महीने बीवी के साथ रहकर वो सऊदी अरब चला गया और वहां जाकर अपनी बीवी अनिशा से कोई कॉन्टैक्ट नहीं रखा. यहाँ तक कि ससुराल वालों ने भी बहुत ज़ुल्म ढाया। महिला को ससुराल वालों ने तीन दिन तक घर में बंद कर मारपीट किया. जिसके बाद पीड़ित महिला ने किसी तरह अपनी बात परिजनों तक पहुंचाई.
जानिये कैसे बिहार पुलिस ने बचाया महिला को
परिजनों ने इसकी शिकायत बिहार के एडीजी के पास की। फिर एडीजी ने भागलपुर पुलिस को इस घटना की सूचना दी और शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित महिला को ससुराल वालो के चंगुल से आजाद करवाया। बता दे कि ये घटना भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र बारहपूरा रमजान लेन का है। पीड़ित महिला का नाम अनिशा खातून है।
वसीम अब करेगा तीसरी शादी
रिपोर्ट से ये भी जानकारी मिली कि वसीम ने साल 2017 पहली शादी की थी जिसके बाद उसका तलाक हो गया था। जिसके बाद उसने अनिशा से शादी की और सउदी अरब चला गया था। पत्नी को अकेला छोड़ने के बाद इधर पिछले तीन दिनों से ससुराल वालो ने अनिशा को खूब मारा पीटा। इधर बिहार के एडीजी ने भागलपुर पुलिस को अनिशा के ससुर का नाम और अनिशा का मोबाइल नंबर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने अनिशा को फोन किया तो अनिशा ने बताया की सफेद रंग के मकान में उसे बंद किया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अनिशा के ससुराल का पता लगाया और अनिशा को उस चुंगुल से आजाद करवाया.
पैसे नहीं देने पर उसकी पिटाई करती है
अनिशा ने बताया की उसी ननद और सास उसे जबरन पैसे मांगती है। पैसे नहीं देने पर उसकी पिटाई करती है. अनिशा ने अपने पति पर भी आरोप लगाया कि पिछले 6 महीने से मेरे पति मुझसे बात नहीं कर रहे हैं और अब तीसरी शादी करना चाहता है.