सऊदी अरब में एक बार फिर से रेजीडेंसी वीज़ा, वर्क परमिट और बॉर्डर पर उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है, जिसमे बहुत लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार करने से पहले जाँच अभियान चलाया गया था, जिसमे 15 हज़ार लोगों को हथकड़ी लगी. हिरासत में आये लोगों की ये एक बड़ी संख्या है जो एक हफ्ते के अंदर की गयी है.
जानिए आकड़ा, किन मामलों में कितने लोग पकड़ाए
बताते चलें कि 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त के बीच का ये आकड़ा है. जब अधिकारी दौरे पर निकले तो रेजिडेंसी, वर्क परमिट और बॉर्डर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन करने 14,509 लोगों को पकड़ा गया। आईये बताते हैं कि किस मामले में कितने लोग पकड़ाए हैं. जहाँ रेजिडेंसी के 8,581, बॉर्डर सुरक्षा नियमों के 4,337 और लेबर लॉ के 1,591 उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।
15 साल जेल और 1 मिलियन रियाल का जुर्माना
420 ऐसे लोग थे जो अवैध तरीके से बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे। 12 ऐसे भी लोगों को पकड़ा गया है जो घुसपैठियों की मदद कर रहे थे। जो भी व्यक्ति बॉर्डर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर घुसपैठियों को एंट्री में मदद कर रहे हैं उन्हें 15 साल जेल और 1 मिलियन रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा।