सऊदी अरब ने इंद्रधनुषी रंग की वस्तुओं को बाजार से हटाया, बड़ी वजह आयी सामने !

सऊदी अरब ने इंद्रधनुषी रंग की वस्तुओं को बाजार से हटाया, बड़ी वजह आयी सामने !

जी हाँ सऊदी अरब सरकार राजधानी रियाद की दुकानों से इंद्रधनुषी रंग के खिलौने, कपड़े, टोपी और पेंसिल आदि को जब्त करने लगी है,,,,,,,,,,,,,,, ऐसा क्यों हो रहा है इसका कारण आपको इस वीडियो में बताएँगे,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

अस्सलाम अलैकुम ,,,,,,,,,,,,,,, मैं अंदलीब अख्तर और आप देख रहे हैं Daily Saudi News……………..

दरअसल सऊदी अरब में समलैंगिकता गैरकानूनी है। सऊदी अरब सरकार राजधानी रियाद की दुकानों से इंद्रधनुषी रंग यानी कि Rainbow Color क्र तमाम सामानों को हटाने में लगी है,,,,,,,,,,,,,,सऊदी सरकार का मानना है कि ये रंग समलैंगिकता को बढ़ावा दे रहे हैं,,,,,,,,,,, सऊदी अधिकारियों के मुताबिक सऊदी सरकार अपने नागरिकों को इंद्रधनुषी चीजों से बचाने की कोशिश में लगा है,,,,,,,,,,,,,

अधिकारी इंद्रधनुषी रंग के सामान धनुष, स्कर्ट, टोपी और पेंसिल को जब्त कर रहे हैं। सऊदी वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि हम उन वस्तुओं की खोज कर रहे हैं जो इस्लामी आस्था और सार्वजनिक नैतिकता के विपरीत हैं और युवा पीढ़ी को लक्षित करके समलैंगिक रंगों को बढ़ावा दे रही है। एक अन्य अधिकारी ने कहा है कि इंद्रधनुष के रंग की सामग्री बच्चों को ‘जहरीला संदेश’ दे रही है……………

अभियान से जुड़े वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है, “हम उन लोगो और डिजाइन का पता लगा रहे हैं, जो इस्लाम विरोधी, यौन उत्पीड़न, युवा पीढ़ी को निशाना बनाने वाले और समलैंगिकता को बढ़ावा देने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे हैं।

सऊदी में समान-लिंग संबंधों और जेंडर एक्सप्रेशन के रूपों का अपराधीकरण किया जाता है, जिसमें शरिया कानून के आधार पर दंड मिलता है। रियाद नियमित रूप से ऐसी फिल्मों पर शिकंजा कसता है जिनमें LGBTQ से संबंधित सामग्री शामिल है। हाल ही में सऊदी सिनेमाघरों से डिज्नी की ‘लाइटियर’ और मार्वल की ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि दोनों फिल्मों में समलैंगिक संबंधों के संदर्भ शामिल हैं।

आईये अब को इसकी जानकारी भी देते हैं सऊदी अरब के अलावा और किन देशों LGBTQ रिश्ते बनाने पर सजा मिलती है,,,,,, मगर उससे पहले आप हमारे पेज को फॉलो कर लीजिये ताकि आप तक ज़रूरी जानकारियां पहुँचती रहे………….

बता दें कि सऊदी अरब में समलैंगिक रिश्ते बनाना इस्लामी शरिया कानून के तहत बहुत बड़ा अपराध है। सऊदी अरब के अलावा कतर, सुडान, ईरान, यमन में समलैंगिक रिश्ता बनाने के लिए मौत की सजा दी जाती है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में कतर ने अपने यहाँ बच्चों के कुछ खिलौनों को प्रतिबंधित कर दिया था। इसकी वजह इनका रंग बताया गया था, जो कथित तौर पर इस्लामी मूल्यों के खिलाफ हैं। उस वक्त रंगे बिरंगे खिलौनों को कतर की दुकानों से जब्त किया गया था।

देश के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें रंग-बिरंगे खिलौनों पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन रेनबो कलर्स के कुछ खिलौने LGBTQ फ्लैग जैसे दिखते हैं। इसलिए उन खिलौनों को बैन किया गया है।

खबर पसंद आयी हो तो एक Like ज़रूर करे और वीडियो को शेयर करना न भूले………… हम लाते रहेंगे ऐसी ही तमाम जानकारियां ! तब तक देखते रहिये Daily Saudi News !

Leave a Comment