सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात सहित अधिकांश अरब और अन्य देशों में आज मंगलवार, 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। राज्य और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले स्थानीय नागरिक और प्रवासी इस साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण के नजारे आसानी से देख सकते हैं.
जेद्दा एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन के प्रमुख माजिद अबू ज़हरा ने कहा कि आंशिक सूर्य ग्रहण दुनिया भर में चार घंटे चार मिनट तक चलेगा। मक्का के स्थानीय समय के अनुसार ग्रहण मंगलवार सुबह 11:58 बजे शुरू होगा और शाम 4:20 बजे खत्म होगा. आंशिक सूर्य ग्रहण गहरा होगा और 82% तक ग्रहण रहेगा। सूर्य ग्रहण सऊदी अरब के सभी क्षेत्रों में दिखाई देगा। प्रत्येक चरण का दृश्य देखना संभव होगा।
सूर्य ग्रहण अन्य क्षेत्रों की तुलना में देश के पूर्वी, उत्तरपूर्वी और मध्य क्षेत्रों में अधिक प्रमुख होगा। यह दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 3.50 बजे तक चलेगा. एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन ने बताया कि मक्का में आंशिक सूर्य ग्रहण दो घंटे सात मिनट तक दिखेगा. यह दोपहर 1:33 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:39 बजे चरम पर होगा और दोपहर 3:40 बजे समाप्त होगा।
वहीँ सूर्य ग्रहण दोपहर 1:24 बजे मदीना में शुरू होगा। यह दोपहर 2:33 बजे चरम पर होगा और फिर 3:37 बजे समाप्त होगा। इसकी अवधि दो घंटे 13 मिनट की होगी। सऊदी की राजधानी रियाद में आंशिक सूर्य ग्रहण 2 घंटे 15 मिनट तक चलेगा। जो दोपहर 1:32 बजे शुरू होगा, दोपहर 2:42 बजे चरम पर होगा और 3:47 बजे समाप्त होगा।
जेद्दा में सूर्य ग्रहण की अवधि 2 घंटे 6 मिनट होगी। ग्रहण दोपहर 1:32 बजे शुरू होगा, दोपहर 2:38 बजे चरम पर होगा और दोपहर 3:38 बजे समाप्त होगा। जानकारों का कहना है कि ‘सूर्य ग्रहण के दृश्यों को सीधे देखने से बचें। आंखों को नुकसान से बचाने के लिए सावधानियां बरतनी चाहिए।