रेगिस्तान जैसे क्षेत्र में बेल्जियम जैसा शहर बसाने जा रहे सऊदी प्रिंस ! एक ऐसा शहर जिसके होगा अपना चाँद-सूरज

सऊदी अरब में कई सालों से एक ज़बरदस्त शहर का निर्माण करने का काम चल रहा है। एक ऐसा शहर जो बहुत ही अद्द्भुत होगा और जिसके टक्कर में कोई दूसरा देश नहीं होगा। जी हाँ सऊदी प्रिंस रेगिस्तान में एक ऐसे ही प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. यहाँ तक कि इस प्रोजेक्ट को इतिहास का सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट भी बताया जा रहा है. प्रोजेक्ट की पूरी लागत 500 अरब डॉलर है.

neom

जानिए NEOM शहर में होंगे ऐसे कौन से अद्भुत चीज़े

बेल्जियम की साइज के बराबर क्षेत्र में फैले इस रेगिस्तान को क्राऊन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हाई-टेक सिटी बनना चाहते हैं जिसे नियोम नाम दिया गया है. अंधेरे में चमकते समुद्र तट, रेगिस्तान में अरबों की तादाद में पेड़, हवा में चलती ट्रेनें और नकली चांद, ये वो विचार हैं जिन्हें नियोम में शामिल करने की योजना है. नियोम को फ्यूचरिस्टक इको शहर बताया जा रहा है, जो सऊदी अरब के पर्यावरण लक्ष्य के हिसाब से बनाया जाएगा।

mega

यहाँ अभी पारा रहता है 100 फैरेनहाइट

इस प्रोजेक्ट के जरिए सऊदी अरब की इकोनॉमी में ट्रांसफॉर्म लाना मकसद है. नियोम शहर को जिस साइट पर बसाने का काम चल रहा है, वह सऊदी अरब के सुदूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह इलाका धूप से झुलसे लाल सागर के तट से उबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों तक फैला हुआ है. गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 100F को भी पार कर जाता है। साथ ही यहां ताजे पानी का कोई स्रोत भी नहीं है। फिर भी यहाँ जल्द ही यहां उन लाखों लोगों का घर होगा, जो पर्यावरण के साथ तालमेल बिठाएंगे। नियोम शहर के प्रोजेक्ट को विज्ञान कथा के दायरे से बाहर लाना बेहद मुश्किल चुनौती है।

Leave a Comment