सऊदी अरब की महिला को एक ट्वीट करना बेहद महंगा पड़ गया इतना महंगा कि हुकूमत ने उसे सलाखों के पीछे 45 साल की जेल की सजा सूना दी. दरअसल महिला ने इंटरनेट पर सऊदी अरब के सामाजिक ताने-बाने को खराब किया है. महिला ने ऐसा क्या लिख दिया था जिसके चलते उसे इतने साल की सजा सुनाई गई. महिला ने सऊदी प्रिंस के बारे में कुछ लिख दिया था। सऊदी अरब की इस महिला को असल में सजा इसलिए मिली क्योंकि उसने किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ लिख दिया था।
महिला ने ‘धर्म और न्याय को चुनौती देने के लिए’ ट्विटर पर इन दोनों के खिलाफ लिखा था। इसके बाद नूरा नाम महिला को 45 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. अदालत ने महिला को सजा देते हुए कहा कि महिला के झूठे और दुर्भावनापूर्ण ट्वीट ने उन लोगों की गतिविधियों को उकसाया जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना और समाज की सुरक्षा और राज्य की स्थिरता को अस्थिर करना चाहते हैं.
जानकारी के मुताबिक नूरा पर यह कार्रवाई साइबर अपराध विरोधी कानून के तहत की गई है। हालांकि नूरा का ट्विटर पर अकाउंट कोई ज्यादा एक्टिव नहीं है, लेकिन उनके ट्वीट के कारण उनको जुलाई 2021 में गिरफ्तार कर लिया गया था और विशेष न्यायालय में अब इसी अपराध के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया. इससे पहले भी सऊदी अरब की ही एक महिला को ट्विटर यूज करने के आरोप में 34 साल की सजा सुनाई गई थी। उस पर आरोप था कि उसका ट्विटर पर अकाउंट है और उसने कुछ एक्टिविस्ट्स को फॉलो किया और उनके ट्वीट को रिट्वीट किया.