अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के साथ ही सऊदी सोने के बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे खरीदारी करने का ये सही वक़्त है. कल गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में गिरावट आई और एक औंस की कीमत 1692.435 डॉलर दर्ज की गई है.
जानिये 24 से 18 कैरट तक का नया दाम
बता दे कि किंगडम में अभी 21 कैरेट सोना 178.39 रियाल प्रति ग्राम पर बिक रहा है. सऊदी राज्य में 21 कैरेट सोने का सबसे अधिक कारोबार होता है. 24 कैरेट सोने के एक ग्राम की कीमत 203.88 रियाल थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 186.89 रियाल दर्ज की गई थी. वहीँ 18 कैरेट सोना प्रति ग्राम 152.91 रियाल पर मिल रहा था।
सोने खरीदने का ये समय अच्छा है
वहीँ अगर बात करें 21 कैरेट 8 ग्राम गिनी की तो उसकी कीमत 1712.56 रियाल थी। 22 कैरेट गिनी की कीमत 1791.11 रियाल थी, जबकि 24 कैरेट 8 ग्राम गिनी की कीमत 1957.21 रियाल दर्ज की गई थी। अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है आपको अच्छे और सस्ते दामों में गोल्ड मिल सकता है और मुनाफा भी होगा।