Gold Price Today: सऊदी अरब में रातों-रात बढ़ा सोने का भाव, खरीदारी से पहले जांच लें, 24 से 18 कैरट तक का ताज़ा दाम !

सऊदी अरब में सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है, जहाँ सऊदी सोने के बाजार में सोने की कीमत बढ़ने लगी है. अगर आप सोने की खरीदारी करने वाले हैं तो एक बार इस खबर को ज़रूर विस्तार पढ़ लें. ताकि सस्ते महंगे का पता चल सके.

gold

जानिए क्या है सऊदी के सोने का ताज़ा रेट

आज शुक्रवार 26 अगस्त को 10 ग्राम 24 कैरट का दाम 2,122.50 रियाल है और भारतीय रुपयों में अगर बात करें तो इसका दाम 45,133 रूपए होगा। वहीँ 22 कैरट के 10 ग्राम का सोना 1,945.60 रियाल और भारतीय रुपयों में 41,372 है. वहीँ बात अगर कल गुरुवार की करें तो 21 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम 185.25 रियाल था. 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम 211.71 रियाल जो आज महंगा होकर 212.20428 रियाल हो गया है.

22 कैरेट सोना 194.07 रियाल प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 158.78 रियाल प्रति ग्राम पर उपलब्ध था।वहीँ 8 ग्राम 21 कैरेट का सोना 1778.39 रियाल में बिका, जबकि इतने ही वज़न का 22 कैरेट का एक गिनी 1863.08 रियाल में बिका। दूसरी तरफ 24 कैरेट 8 ग्राम गिनी की कीमत 2032.45 रियाल थी.

 

carats

भारत में क्यों बदलते रहते हैं सोने के दाम

वहीँ सऊदी के भारतीयों को ये जानना चहिये कि पूरी दुनिया में केन्‍द्रीय बैंकों द्वारा की जाने वाली खरीद-फरोख्‍त भी है। इन दिनों हर देश के सेन्‍ट्रल बैंक के साथ ऐसा होता है कि वहां सारा भंडारण नहीं होता है। जब भी ऐसा होता है तो इससे सोने की कीमतों में तेजी से अस्थिरता आ जाती है. यानी कि मांग देश के केन्‍द्रीय बैंकों से ही निकलती है। जब मांग, उम्‍मीद की गई मांग से ज्‍यादा बढ़ जाती है तो केन्‍द्रीय बैंकों द्वारा सोने की कीमतों में इजाफा कर दिया जाता है। ऐसा कई बार बार देखा गया है और ये कीमतें बहुत हद तक बढ़ जाती हैं।

सोने की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी, देश में गोल्‍ड ईटीएफएस के द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका पर भी निर्भर करता है। जब गोल्‍ड ईटीएफ खरीदते हैं तो यह इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों के बढ़ने का कारण बनता है.

Leave a Comment