सऊदी अरब में सोमवार को आग लगने की तीन घटनाएं हुई हैं। रियाद में गोदामों और लग्जरी कारों, जबकि तबुक में एक घर में आग लग गई. वहीँ रियाद के अल नाहदा इलाके में सोमवार को एक कार में आग लग गई। सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने समय पर आकर आग पर काबू पा लिया जिससे ज़्यादा नुक्सान नहीं हुआ !
नागरिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि “सोमवार को रियाद के अल नाहदा पड़ोस में एक खड़ी कार में आग लगने के बाद कोई जनहानि नहीं हुई”। मगर आग में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। क्षतिग्रस्त वाहन की कीमत एक लाख रियाल बताई जा रही है। तबुक के मोहल्ले अल-फैसलिया स्थित घर में आग लगने से एक महिला झुलस गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
أخمد مدني #الرياض حريقًا في مستودعين بحي المشاعل، ولا إصابات. pic.twitter.com/bG1Qk8vV8g
— الدفاع المدني السعودي (@SaudiDCD) December 19, 2022
नागरिक सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। इसके अलावा, सिविल डिफेंस ने समय पर कार्रवाई की और रियाद के अल-मिशाल पड़ोस में स्थित दो गोदामों में लगी आग पर काबू पा लिया। नागरिक सुरक्षा विभाग का कहना है कि गोदामों में भी आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है. गौरतलब है कि इन गोदामों में इसी साल जून में भी आग लगी थी।