Burj Khalifa पर लहराया तिरंगा, भारतीय निवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Burj Khalifa : भारत में कल 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया है. साथ ही विदेशों में रहने वाले भारतीय ख़ास कर खाड़ी अरब देशों के तमाम भारतीय प्रवासियों ने भी गणतंत्र दिवस मनाया है. इस राष्ट्रिय अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय निवासियों की खुशी के लिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा Burj Khalifa पर 26 जनवरी को भारतीय ध्वज तिरंगा रंगों से जगमगा उठी.

Also Read : महज़ 38 मिनट में दौड़ कर Burj Khalifa के टॉप पर पहुंचे दुबई के प्रिंस !

Burj Khalifa पर लहराया भारतीय ध्वज

इमारत Burj Khalifa के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में प्रतिष्ठित टॉवर के बुर्ज खलीफा पर तिरंगे को चमकाया हुआ दिखाया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था कि “BurjKhalifa भारत के गणतंत्र दिवस के जश्न में जगमगाता है। अपने लोगों की समृद्धि और शांति की कामना करता है”. वैसे यह पहली बार नहीं है जब बुर्ज खलीफा पर तिरंगा लहराया हो.

स्वतंत्र दिवस पर भी जगमगाया था Burj Khalifa

इससे पहले भी भारत देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पिछले साल अगस्त में भारतीय ध्वज के साथ इमारत Burj Khalifa को रोशन करने के साथ इस तरह से एक घटना को चिह्नित किया है। प्रसिद्ध स्थलचिह्न पर तिरंगे को देखकर आसपास की भीड़ बहुत खुश थी. 74वें गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल हुए थे.

Also Read : Saudi Arabia में बनेगा Burj Khalifa से भी दोगुनी ऊंचाई का Mega Tower !

Leave a Comment