Air India Express ने भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी दी है। फ्लाइट में ज्यादा सामान ले जाने पर आपको छूट मिलेगी। अगर कोई भारतीय प्रवासी कामगार कुवैत से कन्नूर और कोझिकोड आने की प्लानिंग कर रहा है तो उन्हें इसका बहुत फायदा मिलेगा। अब यात्री 5 किलो अधिक सामान भारत ला सकते हैं, वह भी बिल्कुल मुफ्त।
#FlyWithIX : Extra happiness for you!
Guests can add 5kg Extra Baggage at no additional cost when traveling from #Kuwait to #Kannur & #Kozhikode!
Book tickets till 15th October 2022 for travel up to 15th October 2022.@indembkwt pic.twitter.com/OM3eX28sf7
— Air India Express (@FlyWithIX) September 27, 2022
बता दे कि इस छूट का फायदा आज 15 अक्टूबर तक उठाया जा सकता है। दरअसल ये छूट कुवैत से भारत के यात्रियों के लिए है. जहाँ कन्नूर और कोझिकोड के लिए यात्री 5 किलो अधिक सामान ले जा सकते हैं। इसके लिए उनसे किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
वहीँ Air India Express ने नए उड़ानों की भी घोषणा करी है और ये घोषणा भारत के शहर कन्नूर से दुबई के लिए सीधी उड़ान संचालित करने को लेकर है और इस उड़ान का न्यूनतम किराया 13,119 रुपये होगा। वहीं जो यात्री वापस दुबई से वापस कन्नूर की यात्रा करेंगे।
उनको न्यूनतम किराया AED 320 चुकाना होगा।जानकारी के अनुसार, Air India Express द्वारा घोषित की गई यह फ्लाइट नवंबर से चालू होगा और टिकट बुकिंग चालू की जा चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फ्लाइट के शुरू होने से उन प्रवासियों और यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा, जो भारत और दुबई के बीच यात्रा करना चाह रहे हैं.